फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ, एसपी ने छात्रा का जाना हाल

Mon, 11 Nov 2024 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दो दिन पूर्व स्कूल जा रही कक्षा पांच की छात्रा को रास्ते में रोकर विषाक्त पदार्थ खिलाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शनिवार देर शाम एसपी अविनाश पांडेय निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा का हाल जानने पहुंचे। परिजनों से बातचीत की। पुलिस छात्रा के स्वस्थ होने के बाद बयान आदि पूरा करके आरोपियों की पहचान जानेगी।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के देवीपुरा गांव में आठ नवंबर को सुबह स्कूल जा रही कक्षा पांच की छात्रा को बाइक से पहुंचे दो युवकों ने रास्ते में रोकर विषाक्त पदार्थ खिलाया था। इसके बाद वह भाग गए थे। स्कूल पहुंचने पर छात्रा की हालत बिगड़ी तो शिक्षकों ने परिजनों की मदद से उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
परिजनों के अनुसार छात्रा ने बताया कि बाइक सवार युवक चाची के गांव का होने की बात कह रहे थे। वहीं बच्ची के परिवार का जमीन का विवाद भी सामने आया था। एसपी ने चार टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया है। पुलिस ने आसपास के कई लोगों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। परिवार के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद भी ले रही है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें