फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अक्षय नवमी पर श्रद्धालुओं ने निकाली संकीर्तन यात्रा

विज्ञापन
जलालाबाद के सरैया में अक्षय नवमी के पर्व पर राधा संकीर्तन मंडल द्वारा निकाली गई संकीर्तन यात्रा
विज्ञापन
जलालाबाद। अक्षय नवमी पर रविवार को श्रद्धालुओं ने संकीर्तन यात्रा निकालकर भगवान परशुराम की पावन नगरी की परिक्रमा की। भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया और अक्षय नवमी पर राधा संकीर्तन मंडल की ओर से हर साल यह यात्रा धूमधाम से निकाली जाती है।
विज्ञापन


मान्यता है कि इन तिथियों पर किए गए किसी भी अच्छे कार्य के फल का कभी क्षय नहीं होता। यात्रा में सभी भक्त नंगे पांव शामिल हुए। वह ढोलक, हारमोनियम और मंजीरा बजाकर भजन गाते हुए चले। सुबह पांच बजे परशुराम मंदिर से महन्त सत्यदेव पांडेय ने पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया।
यात्रा बारह पत्थर चौराहे के पास नृसिंह मंदिर, याकूबपुर के श्री नारायण मंदिर, गुनारा के देवी मंदिर, ढकियाइन के मां रेणुका मंदिर और बरेली हाइवे के गंगा मंदिर होती हुई दोपहर को परशुराम मंदिर पहुंची। करीब आठ-दस किमी की दूरी वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। यात्रा में गोपाल द्विवेदी, प्रेमपाल गुर्जर, सागर गुप्ता, ज्योति मैथिल, अनमोल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें