फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नियमों की अनदेखी कर संचालित सात स्कूली वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नियमों की अनदेखी कर स्कूली बच्चों को परिवहन कर ले जाते हुए सात वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन

जिले में मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत 11 अगस्त से 25 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है। जिससे स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को सुरक्षित सफर कराया जा सका। बृहस्पतिवार को यात्रीकर अधिकारी बार्डिस चतुर्वेदी ने बीसलपुर कस्बे विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना पंजीकृत वाहनों से स्कूली बच्चों को परिवहन करते हुए पाए जाने पर सात वाहन चालकों का चालान किया गया। इसके साथ ही वाहन चालकाें को हिदायत दी कि स्कूली बच्चों को पंजीकृत वाहनों से लाया जाए।
विज्ञापन

एआरटीओ सुशील मिश्रा ने बताया कि स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बीसलपुर में अभियान के अंतर्गत सात वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें