सीएचसी में गुरुवार को
मातृत्व एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं की
विभिन्न जांचे कर आयरन की गोलियां बांटी गई। जांच में सात अति कुपोषित
बच्चों की पहचान की गई।
शिविर में महिलाओं और बच्चों को देहात क्षेत्र
से लाने को एंबुलेंस लगाई गई थी। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने
बताया कि शिविर में 301 बच्चों और 51 गर्भवती महिलाओं की खून, वजन, ब्लड
प्रेशर, यूरीन आदि की जांच की गई। जांच में सात बच्चे अतिकुपोषित पाए गए।
जिनको पीलीभीत स्थित एनआरसी में भर्ती कराने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया
कि बच्चों को जिला मुख्यालय तक भेजने का इंतजाम किया गया है। अगर परिवार
के लोग बच्चों को ले जाते हैं तो उनको खर्चा दिया जाएगा।