बीसलपुर। गांव परेवा की पशुशाला में बृहस्पतिवार की रात बदमाशों के घुसने और वहां मौजूद वृद्धा को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की गई है।
गांव निवासी वेदपाल ने बताया कि गांव के बाहर उनकी पशुशाला है। उनकी वृद्ध मां चमेली देवी बृहस्पतिवार की रात वहां मौजूद थीं। रात करीब 9ः30 बजे पांच बदमाश कार और दो बदमाश बाइक से आए। सभी ने अपने चहेरे ढक रखे थे। लूटपाट के इरादे से उन्होंने पशुशाला की तलाशी ली, लेकिन कोई सामान नहीं मिला।
शोर करने पर चमेली देवी पर हथियार तानकर जान से मारने की धमकी दी। वेदपाल के मुताबिक, बदमाश लगभग 15 मिनट तक पशुशाला में रुके। इसके बाद गांव रमपुरा परवीन की ओर चले गए। इस बाबत कोतवाल संजीव शुक्ला ने कहा, पिछले कुछ दिनों से रात में चोर होने की अफवाह उड़ रही है। मौका मुआयना में कुछ नहीं मिला है। संवाद