फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध रूप से संचालित मिलीं पौधशालाएं, नोटिस जारी होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर उद्यान निरीक्षक ने जांच पूरी कर ली है। जांच में सभी पौधशालाएं अवैध रूप से संचालित मिली हैं। अब इन पौधशालाओं के संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के संज्ञान में आया था कि तहसील क्षेत्र में पौधशालाएं अवैध रूप से चल रहीं हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यहां के उद्यान निरीक्षक रामेश्वर दयाल गंगवार को जांच सौंपी थी। उद्यान निरीक्षक ने बताया कि शिकायत की जांच पूरी कर ली गई है। जांच में किसी भी संचालक के पास पौधशाला संचालन की अनुमति नहीं है। संचालकों ने मौजूद प्रजातियों की सूची भी नहीं लगाई है। इन सभी के संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें