फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मशाल लेकर निकली सेवा ज्योति यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

Wed, 07 Oct 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मशाल लेकर निकली सेवा ज्योति यात्रा में शामिल राज्यमंत्री व अन्य भाजपाई। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में जलती मशाल लेकर शहर की सड़कों पर पहुंचे। इस दौरान जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुरेश गंगवार, प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत,नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-
विकसित भारत के संकल्प के साथ जुटे भाजपा कार्यकर्ता
फोटो-14
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा, आस्था अग्रवाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मशाल लेकर निकली सेवा ज्योति यात्रा में शामिल राज्यमंत्री व अन्य भाजपाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें