पूरनपुर। एंबुलेंस से मरीज को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूली की शिकायत पर एंबुलेंस चालक और दो एमटी की सेवा समाप्त कर दी गई। मामला माधोटांडा सीएचसी क्षेत्र का है।
आरोप है कि एंबुलेंस चालक और एमटी ने मरीज को अस्पताल पहुंचाने पर पांच-पांच सौ रुपये सुविधा शुल्क की मांग की थी। पीड़ितों ने इसकी शिकायत 1076 पर की। कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद एंबुलेंस चालक और दो एमटी की सेवा समाप्त कर दी गई। इसकी पुष्टि सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलमगीर ने की है।