फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चुनाव से पहले संवेदनशील क्षेत्रों की होगी पहचान, डीएम ने मांगा इनपुट

Tue, 24 Nov 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों (ईएससी) की पहचान की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला इंटेलिजेंस कमेटी (डीआईसी) की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों और व्यय संवेदनशील पॉकेट (ईएसपी) की पहचान करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए पिछले चुनावों में नकदी, शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातुओं और मुफ्त वस्तुओं की जब्ती के आंकड़ों को आधार बनाया जाएगा। नकदी की मांग में 20 प्रतिशत या इससे अधिक वृद्धि और संदिग्ध डिजिटल लेनदेन पर भी नजर रखी जाएगी।
डीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से ईएसपी की पहचान के लिए अपने इनपुट तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले में नकदी, शराब और मुफ्त वस्तुएं बांटने की बड़ी शिकायतें सामने नहीं आई हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें