पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गिद्धौर में वार्षिक उत्सव मनाया गया फोटोसंवाद
मझोला। ग्राम गिद्धौर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने एक आकर्षक लघु मंचन किया, जिसके माध्यम से समाज में महिलाओं की शक्ति, सम्मान और उनके योगदान का संदेश दिया गया। इसके बाद फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य बबीता रानी, खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा, अमित पाठक, सुनीता जोशी, रितु वर्णवाल, रेनू शुक्ला, संजय कुमार, मालती आदि मौजूद रहे।