बीसलपुर। उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले नगर पालिका के बर्खास्त कर्मचारी उपेंद्र शंखधर के भाई अनुराग शर्मा ने कहा कि 20 जुलाई तक उन्हें न्याय नहीं मिला, तो उसके बाद किसी भी दिन जिला मुख्यालय पर सपरिवार आत्मदाह कर लेंगे।
उत्पीड़न से परेशान होकर मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी नगर पालिका के बर्खास्त कर्मचारी उपेंद्र शंखधर ने 13 जुलाई को अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि और अधिशासी अधिकारी समेत पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है। अनुराग शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक्स पर पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को टैग कर अपना निर्णय बता दिया है कि यदि 20 जुलाई तक उन्हें न्याय नहीं मिला, तो उसके बाद किसी भी दिन जिला मुख्यालय पर सपरिवार आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को भी फोन पर पूरे मामले की जानकारी दे दी है। संवाद