फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नवोदय विद्यालय में दो रिक्त सीटों के लिए विद्यार्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ में दो रिक्त सीटों को भरने के लिए 10 फरवरी को हुई प्रवेश परीक्षा में 280 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इसके बाद इन सीटों के लिए विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. वीके सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा आठ में पढ़ रहे विद्यार्थियोंं ने भाग लिया था। अब परीक्षा का परिणाम आ गया है, जिसके बाद इन सीटों के लिए विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। 30 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें