मझोला। नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा को साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन अतिक्रमण हटाने की याद आई। शुक्रवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कर्मचारी बंद बाजार में अतिक्रमण हटाते नजर आए।
विज्ञापन
बता दें कि क्षेत्र में शुक्रवार को बाजार बंद रहता है। नगर पंचायत के अधिकारियों को जिलाधिकारीे के आदेशों का पालन करने के लिए यह दिन ठीक लगा और अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूर्ति की गई। बता दें कि जब बाजार खुलता है तो अवैध रूप से अस्थायी ठेली और फड़ों का सड़क पर कब्जा रहता है। संवाद