फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बाघ देख किसानों और मजदूरों में मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हरीपुर जंगल से निकला बाघ अचानक जटपुरा के खेत में आ गया। बाघ देखकर किसानों और मजदूरों में भगदड़ मच गई। सूचना पर वन विभाग ने बाघ की निगरानी के लिए टीम लगाई है। साथ ही ग्रामीणों को सचेत रहने के लिए कहा है। हरीपुर जंगल से कुछ दूरी पर जटपुरा गांव है। गांव के कई लोगों के खेत जंगल से सटे हुए है। जंगल से निकलकर अक्सर बाघ खेतों में आ जाता है।
विज्ञापन

28 फरवरी की शाम को जंगल से निकला बाघ खेतों में आ गया था। बाघ देखकर खेतों में फसलों की रखवाली कर रहे किसानों और मजदूरों में भगदड़ मच गई थी। कुछ लोगों ने बाघ की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। सूचना पर हरीपुर रेंज की टीम मौके पर पहुंची थी।
अगले दिन बाघ के पगचिन्ह न मिलने पर वन विभाग के अफसर उसके जंगल में जाने की उम्मीद जता रहे थे। शुक्रवार को जंगल से निकला बाघ फिर गांव जटपुरा के पश्चिमी ओर खेतों में आ गया। बाघ की चहल कदमी से किसान, मजदूर खेतों से भाग गए। हरीपुर रेंजर साजिद हसन ने बताया कि बाघ के पगचिन्ह मिले है। बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें