फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर आवास देखकर भड़के डीआरएम

Fri, 01 Sep 2017 11:07 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
डीअाआरउएम ने ‌िककिया ‌िननिरीक्ष्‍ाण्‍ा
विज्ञापन
देश में आए दिन हो रही डिरेलमेंट की घटनाओं के चलते रेलवे बोर्ड के निर्देश पर मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय ने तीन रेल मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे कॉलोनी में कर्मचारियों के जर्जर आवास देख उन्होंने कड़ी नाराजगी दिखाई। वहीं डीजल लॉबी में लापरवाही मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई।  
विज्ञापन

डीआरएम शुक्रवार सुबह विशेष सैलून से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने चल रहे ब्राडगेज कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य प्लेटफार्म, टिकटघर आदि का भी निरीक्षण किया। पुराने रिजर्वेशन कांउटर के समीप एरिया में रेलयात्रियों के बैठने के लिए बेंच लगवाने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म पर साफ सफाई का जायजा लेने के बाद वह रेलवे कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारी आवासों के अंदर जाकर दीवारों, दरवाजों, खिड़कियों, बाथरूम आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। दीवारों पर काई जमी होने व क्षतिग्रस्त दरवाजे, खिड़कियां देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान एक महिला ने डीआरएम को बताया कि आवास की मरम्मत को लेकर पत्र भी भेजा, लेकिन आज तक किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। रेलवे कॉलोनी में जगह-जगह जलभराव होने व पानी निकास की व्यवस्था बेहतर न मिलने पर उन्होंने तत्काल इस मामले में सुधार लाने की चेतावनी दी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जर्जर आवासों की जल्द से जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रेलवे चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर का निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी रजिस्टर व मौजूद उपकरणों आदि को देखा। यहां तैनात फार्मासिस्ट ने अस्पताल में डॉक्टर व अन्य स्टाफ न होने की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने चिकित्साधिकारियों से मामले को देखने के निर्देेश दिए। डीजल लॉबी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों में त्रुटियां मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई। यहां उन्होंने क्रू मैनेजमेंट सिस्टम का भी निरीक्षण किया। लॉबी में मौजूद ब्रेथ एनालाइजर को भी परखा। डीआरएम के निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर संबंधित अघिकारियों व कर्मचारियों के चेहरों पर हवाईयां उड़ती रहीं। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार समेत कई विभागों के सीनियर सेक्शन इंजीनियर व कर्मचारी मौजूद रहे। 

बरेली-पीलीभीत समेत तीन रेल मार्गों का किया निरीक्षण 
देश में पिछले कुछ दिनों से हो रही डिरेलमेंट की घटनाओं के चलते रेलवे बोर्ड ने रेल पथ का निरीक्षण करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में डीआरएम ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करने के बाद बरेली-पीलीभीत, पीलीभीत-मझोला व पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्गों का निरीक्षण किया। शाहजहांपुर रेल मार्ग का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम बरेली लौट गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें