फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से एक की मौत, 25 अन्य चपेट में

Fri, 01 Sep 2017 11:07 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
डाॉक्‍टटराों की टीम क्ष्‍ाेत्र में पहुंची
विज्ञापन
 स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते तहसील क्षेत्र में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जसकरनापुर, रोहनिया के बाद कस्बा के मोहल्ला पटेलनगर के लोगों को बुखार अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। मोहल्ले के 25 लोग इस बुुखार से पीड़ित हैं। एक महिला के स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने की आशंका है, जबकि मोहल्ला ग्यासपुर में एक कॉलेज कर्मचारी की तेज बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी 53 वर्षीय राजपाल कश्यप की तेज बुखार से गुरुवार को मृत्यु हो गई। इस मोहल्ले के जगन्नाथ प्रसाद कश्यप ने बताया कि उनका भतीजा राजपाल करीब एक पखवाड़ा पूर्व तेज बुखार की चपेट में आ गया था। स्थानीय स्तर पर कोई लाभ न होने पर उसका उपचार बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार को अपराह्न ढाई बजे राजपाल की मौत हो गई। राजपाल एसआरएम इंटर कालेज का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। शुक्रवार को कॉलेज में हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गई। सेहत महकमा ग्रामीण क्षेत्रों में फैले वायरल पर अभी पूरी तरह काबू भी नहीं पा सका था कि बुखार नगर में भी फैल गया। मोहल्ला पटेलनगर निवासी मिट्ठूलाल की पत्नी संतोषी, अमित कुमार, रीतराम की पुत्री रेनू, नरेंद्र की पुत्री उर्मिला, शांति स्वरूप की पत्नी मीना, ज्ञानेंद्र की पुत्री शिरा, जितेंद्र की पत्नी सपना, श्रीपाल की पुत्री अंजू, सोहनलाल की पुत्री संगीता, तेजपाल की पत्नी सावित्री, गोविंद की पत्नी सुनीता, तेजराम की पुत्री सीमा, पिंटू की पत्नी शारदा, कामता प्रसाद की पुत्री संगीता, पिंटू की पुत्री सलोनी, सोहनलाल का पुत्र जितेंद्र, खुशीराम का पुत्र राजू, ख्यालीराम की पत्नी शीला, महेश की पत्नी उर्मिला, धर्मपाल का पुत्र रजनीश, पत्नी हीराकली, केदारनाथ की पुत्र रजत, अंगनेलाल की पत्नी काजल, सतीश का पुत्र अंगनलाल और सुशील का पुत्र अंशू बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन बुखार पीड़ितों की स्लाइडें बना ली हैं। इसी मोहल्लेे के गंगाराम की 56 वर्षीय पत्नी रामश्री के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की आशंका है। रामश्री ने बताया कि वह पिछले एक पखवाड़े से बुखार से पीड़ित है और बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। मामला संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा और सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने शुक्रवार को महिला के घर पहुंचकर उसका हाल जाना। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस महिला के रक्त के नमूने लिए। टीम ने महिला को दवाई भी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि महिला स्वाइन फ्लू की चपेट में है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें