बरखेड़ा। महिला को अकेला देकर घर में घुसकर युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर अपने दो अन्य साथियों को बुलाकर पीटा। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति मजदूरी करने बाहर गया हुआ है। रिश्तेदारी का एक युवक उस पर गलत नीयत रखने लगा। अक्सर उसे परेशान करने लगा। आरोप है कि 25 अप्रैल को दिन वह घर में अकेली थी। वह नहाने गई तो आरोपी घर में घुस आया और पीड़िता का हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा।
विरोध करने पर उसने अपने दो अन्य साथी भी बुला लिए। तीनों युवकों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। शोर शराबा करने पर आसपास के लोगों जमा हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की ली गई है।