फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। असम रोड स्थित बन रहे ओवरब्रिज के सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके सिर में चोट आई थी। निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टराें ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव जियुरहा कल्याणपुर निवासी सुनील उर्फ बच्चू लाल (55) असम रोड स्थित बन रहे ओवरब्रिज पर सिक्योरिटी गार्ड थे। मृतक के पुत्र ऋषिकेश ने बताया कि जब वह वहां पहुंचा तो पिता के सिर में चोट लगी हुई थी। वह उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि मृतक सुनील उर्फ बच्चू लाल रोजाना की तरह ड्यूटी करने गए थे। मौत की खबर पाते ही घर में कोहराम मच गया। जानकारी पर सिक्योरिटी कंपनी के मुंशी सुनील सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना शाम 6:30 बजे हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें