फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्कूल के बाहर सुरक्षा कर्मी से मारपीट, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। विद्यालय की छुट्टी के समय गेट के बाहर खड़े सुरक्षा कर्मी के साथ कुछ छात्रों और बाहरी युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने फोन छीनकर नीचे गिरा दिया और गर्दन दबाने के साथ कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पिपरिया दुलई निवासी दिग्विजय सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह वर्ष 2018 से पूरनपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में निजी सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। 22 अगस्त को करीब 10:30 बजे विद्यालय की छुट्टी के समय वह गेट के बाहर खड़े थे। गेट से कुछ दूरी पर करीब 10-12 छात्र और बाहरी युवक आपस में कहासुनी कर रहे थे। दिग्विजय ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा तो आरोप है कि युवकों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने फोन से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फोन गिरा दिया। इसके बाद उनकी गर्दन दबाई और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर विद्यालय के अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
इधर, आरोपियोंं के दूसरे समुदाय से जुड़े होने की चर्चा पर बजरंग दल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को ट्रेस कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें