फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पार्टी के दौरान संदिग्ध हालत में ठेका कर्मी को लगी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खान शुमालीमें बंद पड़ा धर्मेंद्र का घर संवाद
विज्ञापन
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में स्थित मकान में हुई घटना, उस वक्त पांच लोग थे मौजूद
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर में एक मकान में चल रही पार्टी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से नगर पालिका ठेका कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को छिपाने के लिए साथी पहले झोलाछाप के यहां ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर देर रात सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव नौगवां संतोष निवासी धर्मेंद्र कुमार नगर में मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी की राम नगर कालोनी में रहते हैं। धर्मेंद्र नगर पालिका में ठेका कर्मी है। बताया जाता है कि धर्मेंद्र शुक्रवार रात लगभग 10:45 बजे नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद स्थित एक घर में गए। वहां पहले से ही उनके परिचित पांच लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि धर्मेंद्र के पहुंचने से पहले ही पार्टी शुरू हुई। कुछ समय बीतने के बाद गोली चली जो धर्मेंद्र के सीने में जाकर लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल, बरेली के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
सीएचसी से मिले मेमो के आधार पर जब तक कोतवाली पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, तब तक घायल को वहां से ले जाया जा चुका था। इसके बाद पुलिस जानकारी करने घायल के घर भी गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मकान में ताला पड़ा था। आसपास के लोग कोई जानकारी नहीं दे सके। संवाद

घटना महज हादसा या रंजिश, पुलिस कर रही जांच
इस घटना के बाद नगर में कई तरह की चर्चा हुई। धर्मेंद्र के सड़क हादसे में घायल होने की बात भी उड़ती रही, लेकिन पुलिस की जांच में गोली चलने की बात सामने आई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटनास्थल वाले मकान में उसे समय कौन-कौन लोग मौजूद थे। इसके अलावा तमंचा किसका था। गोली किन परिस्थितियों में चली। घटना महज हादसा थी या कोई रंजिश, पुलिस इन पहलुओं पर भी जांच रही है।
विज्ञापन


जुए से जुड़े तार, पुलिस जोड़ रहीं कड़ियां
बताया जाता है कि जिस घर में गोली चली। वहां धर्मेंद्र समेत पांच लोग थे। सभी लोग जुए के धंधे से जुड़े बताएं जा रहे हैं। वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और कुछ ही देर में संदिग्ध परिस्थितियाें में गोली चली।

पुलिस हर पहलू पर जांच रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- राहुल पांडेय, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें