फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएम के संभावित दौरे को लेकर परखी सुरक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत शुक्रवार दोपहर कार्यक्रम स्थल गांव पतरासा कुंवरपुर में बरखेड़ा और बीसलपुर विधायक के अलावा डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने पतरासा कुंवरपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।
प्रशासनिक टीम ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड से लेकर मुख्य जनसभा पंडाल तक का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभास्थल और ग्राम सचिवालय में की गई तैयारियों को देखा। इस दौरान व्यवस्थाओं में कुछ कमियां पाई गईं, जिन्हें लेकर अधिकारियों ने मौके पर मौजूद अधीनस्थों को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन का मुख्य जोर मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनसभा में पहुंचने वाली भीड़ के लिए समुचित प्रबंध करने पर है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजामों, रूट डायवर्जन और जनसभा में आने वाले नागरिकों की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें