फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 14 जोन व 102 सेक्टर में बांटी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लोकसभा सीट के 958 मतदान केंद्रों के लिए तैयार किया सुरक्षा खाका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पुलिस ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए खाका तैयार कर लिया है। मतदान केंद्रों की सुरक्षा में पुलिस, अर्ध सैनिक बलों व पीएसी तैनात रहेगी। वहीं स्थानीय पुलिस मतदान केंद्रों के बाहर की सुरक्षा पर नजर रखेगी।
19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर फोर्स आ चुका है। बुधवार दोपहर पुलिस लाइन में इनकी ब्रीफिंग के बाद परेड कराई गई। मतदान को लेकर जिले को 14 जोन व 102 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल व सेक्टरों पर 102 इंस्पेक्टर, 510 हेड कांस्टेबल और 102 होमगार्डों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अर्ध सैनिक बलों की 27 कंपनी और एक प्लाटून, चार कंपनी पीएसी व एक कंपनी प्लाटून लगाई गई है। स्थानीय थाने की पुलिस मतदान केंद्र के बाहर की सुरक्षा व शांति व्यवस्था को देखेगी। प्रत्येक थाने पर क्यूआरटी भी मौजूद रहेगी। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स को लगा दिया गया है। खुराफात करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
-
इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
958 मतदान केंद्र हैं जिले में।
1521 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे।
108 निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
2377 मुख्य आरक्षी व आरक्षी लगे हैं।
2489 होमगार्ड भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें