फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र का विकास  मेरी प्राथमिकता

Thu, 31 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
न‌िर्माण। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज ने गन्ना विकास परिषद से बनी डूनीडाम मार्ग से गिधौर ढायाफार्म मार्ग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। मझोला में बंद पड़ी सहकारी चीनी को भी चलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा क्षेत्र के गांव गिधौर पहुंचने राज्यमंत्री का गांव वालों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। यहां नवनिर्मित मार्ग के किनारे मंदिर परिसर में हुई सभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। वहीं केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए लोगों को अच्छे दिनों का झूठा सपना दिखाने का आरोप लगाया। मझोला डूनीडाम मार्ग की जर्जर मार्ग पर उन्होंने कहा कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है जल्द इसका भी हाटमिक्स से निर्माण कराया जाएगा। मझोला चीनी मिल चलाने की मांग पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जिले में आगमन प्रस्तावित है। यदि मुख्यमंत्री जिले में आते हैं तो मझोला मिल क्षेत्र के किसानों को तोहफा अवश्य मिलेगा। इस मौके पर प्रधान मनविन्दर सिंह खैरा, बीडीसी सदस्य गंगादेई ने उन्हें ज्ञापन देकर दो किमी लंबे डूनीडाम मार्ग से दहा फार्म मार्ग को ठीक कराने की मांग की। इस मौके पर हरबीर सिंह बिटटू, डा. मुन्ने खां, डॉ. डोरी लाल वर्मा, टोडर प्रधान अखलाक उर्फ गुड्डू, सत्य प्रकाश शुक्ला, देवेन्द्र कुमार रिंकू, भीमसेन प्रधान गिधौर, रामचन्द्र  कन्नोजिया, चंद्रप्रकाश राठौर, सोनपाल, लियाकत सलमानी, मोहम्मद कमर, कुलदीप सिंह, रमन कुमार शर्मा, चित्र कुमार, देवेन्द्र कुमार, राम किशोर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें