फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसडीओ करेंगे माला रेंज में शिकार मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माला रेंज में चीतलों के शिकार की घटना के बाद वन कर्मियों की संलिप्तता सामने आने पर अफसर गंभीर हुए हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने प्रकरण की जांच एसडीओ रमेश चौहान को सौंपी है। जांच में कई वन कर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटकने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज कार्यालय से एक किमी दायरे में रात साढ़े दस बजे मुख्य मार्ग के निकट बाइक से पहुंचे शिकारियों ने दो चीतलों का शिकार किया था। इसके अगले दिन शनिवार सुबह कांबिंग के दौरान शिकारी वनकर्मी की बंदूक भी छीन ले गए थे।
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने प्रयास कर घटना में शामिल छह शिकारियों को रविवार रात जंगल क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उसमें एक पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल मंसूर खां भी शामिल था। पूछताछ में वन कर्मियों की संलिप्तता सामने आई थी।
विज्ञापन

जिसको अफसरों ने गंभीरता से लेकर जांच शुरू कराई है। सामने आया है कि शिकारियों ने पूर्व में भी शिकार की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके अलावा भी कई अहम जानकारियां पता चली हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि शिकार की घटना में वन कर्मियों की संलिप्तता को लेकर एसडीओ को जांच सौंपी है।
000
पकड़े गए एक शिकारी का जंगल से रहा है पुराना जुड़ाव
शिकार की घटना में पकड़े गए छह शिकारियों में एक शिकारी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के थाना धनकुईया के गांव बग्गा चौव्वन निवासी अब्दुल हकीम का जंगल से पुराना जुड़ाव रहा है। बताया जाता है कि उसके वन अफसरों से लेकर वन कर्मियों तक अच्छे संपर्क रहे हैं। पूर्व में जंगल में घास आदि का ठेका लेने वाले ठेकेदारों के साथ भी उसका पीटीआर के जंगल में आना-जाना लगा रहता था। उसे जंगल के अधिकतर हिस्सों के बारे में जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें