फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम पहुंचे नूरपुर गोशाला, खामियां दूर करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एसडीएम सदर ने टीम के साथ नूरपुर गोशाला पहुंचकर हालात परखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रधान ने मजदूर लगाकर साफ-सफाई कराई। कीचड़ वाले हिस्से में राबिश डलवाई गई। परिसर के फर्श का समतलीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लॉक के नूरपुर गांव में 1.20 करोड़ से गोशाला बनाई गई है। बजट के सापेक्ष कम काम और गुणवत्ता न होने की शिकायत पर उसकी जांच चल रही है। मरम्मत कार्य के नाम पर गोशाला में दो लाख रुपये और खर्च कर दिए गए थे। इसके बाद भी गोशाला बदहाल थी। अमर उजाला ने एक सितंबर के अंक में गोशाला बनाने में 1.20 करोड़ खपाए, फिर दो लाख से मरम्मत, बदहाली अब भी शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। डीएम पुलकित खरे ने मामले का संज्ञान लिया। मंगलवार को एसडीएम सदर अविनाश चंद्र मौर्य टीम के साथ नूरपुर गोशाला पहुंचे और भ्रमण कर हकीकत परखी। कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर सफाई रखने और परिसर का समतलीकरण गुणवत्तापूर्वक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम प्रधान अमर सिंह ने राबिश मंगाकर गोशाला परिसर में डलवाई। मजदूरों को लगाकर सफाई कराई गई। परिसर के फर्श का समतलीकरण करने का काम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें