पीएचसी पुराना अस्पताल पर जनसंख्या दिवस का आयोजन। संवाद
पीलीभीत। विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली और गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सीएमओ ने कार्यालय परिसर से जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रैली व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एक गोष्ठी भी हुई। इसमें जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन की विधियों पर चर्चा की गई।
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि छोटा परिवार-सुखी परिवार की अवधारणा को अपनाना जरूरी है। इसको लेकर जिले भर में 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में नसबंदी, अंतरा, पीपीआईयूसीडी, छाया आदि सेवाओं की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर डीपीएम राम गोपाल यादव, डीसीपीएम अमित सक्सेना, बीसीपीएम, आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।