फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसडीएम ने कोतवाल से जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने प्रतिवादी को नोटिस और वारंट तामील न कराए जाने के मामले में कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला से नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

एसडीएम न्यायालय की ओर से 30 अक्तूबर को कोतवाल को भेजे गए पत्र में कहा गया कि एसडीएम न्यायालय ने काफी समय पहले गांव जसौली दिवाली निवासी खुशी राम को सीआरपीसी की धारा 110 जी का नोटिस जारी कर तामील कराने के लिए कोतवाली भेजा था।
प्रतिवादी ने अब तक उनके न्यायालय में पेश होकर जमानत नहीं कराई है। उसके बाद एसडीएम कोर्ट ने 27 अगस्त 2024, 21 सितंबर 2024 और 28 अक्तूबर 2024 को खुशीराम का जमानती वारंटी जारी कर कोतवाली पुलिस को उसे तामील कराने के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी प्रतिपक्षी ने न्यायालय में पेश होकर जमानत नहीं कराई है। इससे जाहिर है कि कोतवाली पुलिस ने नोटिस और वारंट प्रतिवादी को तामील नहीं कराए हैं। यह स्थिति काफी खेदजनक है। पत्र में कहा गया है कि प्रतिवादी के लिए दोबारा नोटिस और वारंट कोतवाली भेजे जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस नोटिस और वारंटों को तत्काल प्रतिपक्षी को तामील करा दें और रिसीविंग एसडीएम कोर्ट में पेश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें