पूरनपुर। आरोपी ने अवैध संबंधों के शक में मोहल्ला बमनपुरी निवासी राजकुमार पासवान से गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और हाथ तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला बमनपुरी निवासी राजकुमार पासवान ने बताया कि वह एक होटल एंड रेस्टोरेंट में नौकरी करता है। 30 अक्तूबर को वह बाइक से करबला के समीप गया था। वहां पहले से मौजूद सुनील वाल्मीकि ने गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध पर सुनील ने उसकी पिटाई की और हाथ तोड़ दिया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर पर सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद