फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली शिकार करने पहुंचे दो ग्रामीणों को एसडीएम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। शारदा सागर डैम में मछली के शिकार को आए दो ग्रामीणों को शुक्रवार रात एसडीएम संदीप यादव ने डैम क्षेत्र से पकड़ लिया जबकि दो अन्य भाग गए। पूछताछ में मछली के शिकार की बात स्वीकार करने पर दोनों को पहले थाने लाया गया। शनिवार को दोनों युवकों को बराही रेंज के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शारदा सागर डैम में मछली का नीलामी ठेका न होने से शिकार के मामले बढ़ गए हैं। तलहटी में बसी आबादी के शिकारियों ने धड़ल्ले से डैम में मछली का शिकार किया है। इधर शुक्रवार देर शाम एसडीएम संदीप यादव सीमावर्ती क्षेत्र से वापस लौट रहे थे। एसडीएम ने बताया कि चार युवक डैम में मछली के शिकार करने में जुटे थे। जानकारी लेने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शिकार की बात कहने पर एक युवक ने मध्यप्रदेश में मछली का व्यापार करने की बात को स्वीकार भी किया। इस पर दो युवकों को माधोटांडा थाने लाया गया। मामले में डीएफओ को अवगत कराने के बाद शनिवार को दोनों को रेंज स्टाफ के सुपुर्द किया गया था। इधर बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि एसडीएम कलीनगर ने दो युवकों को शिकार के शक में पकड़ा था। हालांकि उन दोनों के हाईस्कूल का विद्यार्थी होने की वजह से स्पष्ट चेतावनी देकर दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें