फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट, सीएचसी अधीक्षक ने जारी किया नोटिस

Tue, 21 Jan 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की ओर से मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने के मामले में सख्ती शुरू हो गई है। एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। वहीं सीएचसी अधीक्षक ने चिकित्सकों को बाहर की दवा न लिखने के संबंध में नोटिस जारी किया है। मामले का सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने भी संज्ञान लिया है। बाहर की दवा लिखने वाले चिकित्सक के बारे में अधीक्षक से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

सीएचसी बीसलपुर में मरीजों को बाहर की दवा पर्ची थमाई जा रही थी। इसको लेकर अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में बीसलपुर सीएचसी में पर्ची का खेल, निर्धारित दुकान पर ही मिल रही दवा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। प्रकाशित खबर का एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने संज्ञान लिया।
एसडीएम ने सीएचसी के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम ने बताया कि अधीक्षक की रिपोर्ट मिलने के बाद उनकी रिपोर्ट का सत्यापन कराया जाएगा। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि मरीजों को बाहर की दवा न लिखने के सख्त निर्देश हैं। इस संबंध में नोटिस जारी कर बाहर की दवा न लिखने के लिए कहा गया है। किस विशेष मेडिकल स्टोर की दवा लिखी जा रही है, इसकी जांच कराएंगे। कार्रवाई की जाएगी।
कमीशन के खेल में लुट रहे मरीज : पीलीभीत। मरीजों को बाहर की दवा पर्ची थमाना और निर्धारित मेडिकल स्टोर का नाम बताना भी जांच का विषय है। मरीजों को एक ही मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवा क्यों लिखी जा रही थी, इसका पता लगाना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें