फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षकों व डीएम की मौजूदगी में मंडी में हुई स्क्रूटनी

Thu, 16 Feb 2017 11:02 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
‌िननिरीक्ष्‍ा करते डीएम
विज्ञापन
 बुधवार को हुए मतदान में प्रत्येक बूथ पर पड़े मतों के मिलान के लिए बृहस्पतिवार को मंडी में स्क्रूटनी कराई गई। प्रेक्षकों की मौजूदगी में आरओ ने प्रत्याशी व प्रतिनिधियों के सामने सूची का मिलान किया। मिलान से संतुष्ट होने के बाद प्रशासन ने जिले के किसी भी बूथ पर पुन: मतदान की आवश्यक न होने की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी है।
विज्ञापन

15 फरवरी को मतदान के बाद सभी पीठासीन अधिकारियों ने चुनाव सामग्री के साथ बूथों पर पड़े मतों का विवरण संबंधित आरओ को सौंपा था। बृहस्पतिवार को सुबह मंडी समिति में प्रेक्षकों ने डीएम मासूम अली सरवर, एडीएम अजयकांत सैनी एवं सभी एसडीएम के साथ बैठक कर चुनाव की समीक्षा की। इसके बाद विधानसभा बनी टेबिलों पर प्रेक्षक व आरओ ने प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बूथ बार समीक्षा प्रस्तुत की। इसमें बूथ वार कुल मतों की संख्या एवं पड़े मतों को बताया गया। प्रत्याशियों द्वारा इससे संतुष्ट होने पर सभी की मौजूदगी में प्रपत्रों को सील किया गया। समीक्षा बैठक के बाद सभी प्रेक्षक जिले से रवाना हो गए। इस मौके डीएम एडीएम के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति, जेपी चौहान, श्रद्धा शांडिल्यायन, बीपी सिंह, तहसीलदार विमल शुक्ला, कुंवर बहादुर सिंह, बीडीओ ऋषिपाल सिंह, सुनील कुमार, सुभाष नेमा, सीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें