पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच का भ्रममण करने पहुंचे स्काउट-गाइड स्रोत : स्वयं
पीलीभीत। स्काउट-गाइड ने मंगलवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच का भ्रमण किया। भ्रमण जिला मुख्यायुक्त/ सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के निर्देशन में जंगल सफारी से कराया गया।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व भ्रमण को जा रहे स्काउट-गाइड की बस को सिटी मजिस्ट्रेट ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जंगल भ्रमण मे स्काउट-गाइड ने प्राकृतिक ज्ञान, विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षी देखे। साथ ही नदियों को देखकर उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर जिला सचिव संतोष कुमार, जिला कोषाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सचिन सक्सेना, जिला स्काउट मास्टर बेसिक वीर सिंह, गाइड कैप्टन परिणीता सिन्हा, प्रशिक्षक योगेश कुमार, अभिषेक प्रजापति, सचिन पटेल समेत 50 स्काउट-गाइड मौजूद रहे। संवाद