पीलीभीत। जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जाने से तपिश और बढ़ गई है। पूरे दिन गर्म हवा राहगीरों को झुलसाती रही। मौसम विभाग की ओर से तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। बुधवार को सुबह सूरज निकलने के साथ ही मौसम में गर्मी बढ़ने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही हवा का रुख भी गर्म होने लगा।
दोपहर में गर्म हवा की गति बढ़ जाने से गर्मी राहगीरों को झुलसाने लगी। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 एवं न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार दिन में हवा की गति 25 से 30 किमी प्रति घंटा रही। हालांकि बीच बीच में आने वाले हवा के झोंके की गति 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंचती रही। उन्होंने बताया कि अभी तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। संवाद