फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में 20 श्रेष्ठ माडल चुने गए

Tue, 29 Nov 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत लगी विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर अपने माडलों का प्रदर्शन किया और उनकी उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कालेज में मंगलवार को लगी प्रदर्शनी में पर्यावरण जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी समेत गणित, भौतिकी आदि पर आधारित माडल व खेल प्रस्तुत किए गए। डीआईओएस अनिल कुमार मिश्रा ने प्रतिभागियों से कड़ी मेहनत से कुछ नया सीखने की बात कही। प्रदर्शनी में 20 श्रेष्ठ माडल चुने गए। जिसमें आकिब अली, आदित्य गंगवार, सिद्वार्थराय, सूरज राजभर, मृगांग सिंह, उन्नति रस्तोगी, दीप्ति सिंह, निकिता सिंह, अमन प्रजापति, सुमन जोशी, सृष्टि पाठक, विशाल शर्मा, विशेष वाजपेई, आलोक वर्मा, अरसलान, लक्ष्मण प्रसाद, अभिषेक गंगवार को प्रशस्तिपत्र व नकद पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में  जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्ण मुरारी, भवानीशंकर शर्मा, डीसी गंगवार, इकबाल हुसैन, गोपाल दीक्षित शामिल रहे। संचालन लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया। इस मौके पर रामलुभाई साहनी महिला कालेज के प्राचार्य डा. आरसी वाजपेई, श्यामा कुमार, प्रदीप नरायण, चंद्रपाल गंगवार, प्रभात गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें