तीन पहले डिलीवरी को भर्ती कराई गई महिला की मौत के बाद गुस्साए परिवार वालों ने जिला महिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिवारीजनों का आरोप था कि डिलीवरी कक्ष में महिला डाक्टरों की लापरवाही के चलते बेंच से गिर गई उसकी मौत हुई है। अस्पताल में तोडफ़ोड़ करने की भी कोशिश की गई। हंगामे के बाद अस्पताल का स्टॉफ मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आक्रोषित लोगों को शांत कराया। एहतियातन महिला अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
मोहल्ला छोटा खुदागंज के रहने वाले अजीम मियां ने बताया कि उनकी पत्नी 27 वर्षीय तबस्सुम को तीन दिन पहले गर्भवती हालत में डिलीवरी के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
मंगलवार शाम को डाक्टर महिला को लेकर डिलीवरी कक्ष में गए जहां उसकी मौत हो गई। आरोप है कि डिलीवरी कक्ष में मौजूद अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते तबस्सुम बेंच से गिरकर मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिवारीजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। अस्पताल में तोडफ़ोड़ करने की कोशिश की। हंगामा देख महिला अस्पताल का स्टाफ भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल इंद्र सिंह, ठेका चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने के बाद भी परिवारीजनों का आक्रोश नहंी थमा। जिसके बाद सूचना अधिकारियों को दी गई। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति , सीओ सिटी अनुराग दर्शन अतिरिक्त फोर्स के साथ महिला अस्पताल पहुंचे। मौके पर मौजूद जिला पुरुष अस्पताल के चिकित्सक सीबी चौरसिया से मामले की जानकारी की गई। इसके बाद बमुश्किल परिवारीजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया है। मृतक महिला के तीन बच्चे बजमी (9), समद (6) और ढाई वर्षीय