फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवकाश में खुले स्कूल, मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

Sat, 19 Apr 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अवकाश के दिन कलीनगर क्षेत्र के दो प्राइवेट स्कूल खुले होने की जानकारी पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र ने नोडल शिक्षक को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच में दोनों स्कूल खुले मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर सार्वजनिक अवकाश था। कुछ लोगों ने मोबाइल पर अवकाश के बाद कलीनगर क्षेत्र के दो प्राइवेट स्कूलों के खुलने की सूचना दी। नोडल शिक्षक को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। जांच में संत कबीर पब्लिक स्कूल और एएस पब्लिक स्कूल खुले मिले। नोडल शिक्षक से दोनों स्कूलों को बंद करवा दिया गया। शनिवार को दोनों स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें