फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: इस जिले में ठंड के कारण कक्षा आठ तक के स्कूल बंद, डीएम के निर्देश पर बच्चों की छुट्टी

Wed, 08 Jan 2025 06:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

UP Schools Closed News : ठंड और शीतलहर के चलते कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया। मंगलवार शाम डीएम के निर्देश पर बीएसए की ओर से आदेश जारी किया गया। 
विज्ञापन
ठंड के चलते स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तराई का मौसम दिन-प्रतिदिन सर्द होता जा रहा है। पीलीभीत में मंगलवार को पूरे दिन हल्के कोहरे की धुुंध के साथ सर्द हवा चलती रही। सड़कों पर सन्नाटा दिखा। बाजार में भी खरीदारों की आवाजाही कम रही। जरूरी काम से निकले लोग ठिठुरते दिखे। दिन के समय सभी प्रमुख चौराहों के अलाव ठंडे पड़े रहे। राहगीर और दुकानदार पन्नी, लकड़ी और कूड़ा-करकट जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। भीषण सर्दी के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

ठंड और शीतलहर के चलते कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया। मंगलवार शाम डीएम संजय कुमार सिंह के निर्देश पर बीएसए अमित कुमार सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया। इसमें कक्षा आठ तक के समस्त बोर्डो से मान्यता प्राप्त स्कूलों में आठ से 10 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया गया है।

सर्द हवा से बढ़ी गलन 
नए साल की शुरूआत से ही तराई में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। रविवार और सोमवार को दिन में धूप भी खिली, लेकिन मंगलवार को फिर मौसम सर्द हो गया। सुबह से ही छाई कोहरे की हल्की धुंध का शाम तक असर रहा। पूरे दिन सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई। 20 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से हवा चलती रही। मार्गों पर वाहनों का दबाव कम रहा, लोग ठंड से बचने के लिए आग सेंकते नजर आए। शहर में कई स्थानों पर नगर पालिका की ओर से लगाए गए अलाव ठंडे पड़ रहे।

कृषि वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम 15.2 व न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम 16.4 व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को 18-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

11,12 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना
तराई में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। चार दिन बाद ठंड में इजाफा होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका ने बताया कि तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 11,12 जनवरी को बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें