फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम -एसपी थाने के अंदर, बाहर पीड़ित परिवार करता रहा हंगामा

विज्ञापन
शहर कोतवाली में समस्याएं सुनते डीएम पुलकित खरे और एसपी दिनेश कुमार। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाने में डीएम पुलकित खरे और एसपी दिनेश कुमार पी फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान एक पीड़ित ने थाने में बाहर हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री के ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। मगर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। बाद में सिपाहियों ने पीड़ित परिवार को थाने के अंदर ले जाकर समस्या सुनी और कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी।
विज्ञापन

जिलेभर के थानों पर शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किए गए। शहर कोतवाली और सुनगढ़ी थाने में डीएम पुलकित खरे और एसपी दिनेश कुमार पी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर निस्तारण कराया। कुछ समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य थानों में आयोजित समाधान दिवस पर संबंधित एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया।
सुनगढ़ी थाने में जब डीएम और एसपी फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। उसी दौरान गोदावरी कॉलोनी निवासी भूपराम समस्या लेकर पहुंच गए। जब पुलिस ने उनको अंदर जाने से रोका, तो वह गेट पर हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि उन्होंने पुत्री की शादी सुनगढ़ी मोहल्ले में हुई है। ससुराल वाले उनकी पुत्री और दामाद को आए दिन प्रताड़ित कर रहे हैं। कई दिन पहले उनकी पुत्री की जेठ, जेठानी और ससुराल वालों ने पिटाई की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसी लिए समाधान दिवस में आए। हंगामा देख एक सिपाही पीड़ित परिवार को थाने के सुनवाई कक्ष में ले गया और पूरी समस्या सुनने के बाद कार्रवाई को लेकर तहरीर मांगी। इसके बाद पीड़ित परिवार शांत हो गया।
विज्ञापन

माधोटांडा में सात शिकायतों में से दो का हुआ निस्तारण
कलीनगर। माधोटांडा थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी और एसडीएम संदीप यादव ने मौजूद रहकर जनता की शिकायतों को सुना।
इस दौरान रुपये के लेन देन और जमीनों से संबंधित सात शिकायतें प्राप्त हुईं। अफसरों ने दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। अफसरों के पहुंचने से पूर्व थाने की व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया। थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई, एसआई रोहित कुमार और राजस्व लेखपाल मौजूद रहे। संवाद

सुनगढ़ी थाने के बाहर हंगामा के दौरान अपनी फरियाद सुनाता पीड़ित। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें