स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेंजमेंट स्टडीज के बीएड एवं बीटीसी छात्र
छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। बीएसए अंबरीश
यादव ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
कॉलेज में हुए कार्यक्रम की
शुरुआत बीएसए अंबरीश कुमार व संस्थान निदेशक हेमंत जगोता ने दीप जलाकर
किया। इसके बाद सभी बीएड छात्रों को शपथ दिलाई गई। बीएसए ने विद्यार्थियों
से अपने क्षेत्र में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और किसी कारण वश
स्कूल छोड़ने वालों को प्रेरित कर स्कूल भेजने की अपील की।
उन्होंने
शिक्षा सभी का अधिकार है, लेकिन जागरूकता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में
लोग आगे नहीं बढ़ रहे हैं। अंत में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने को
छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली, जो कॉलेज से शुरू होकर चिड़ियादाह व
गौहनिया गांव पहुंची।
इस मौके पर देवेंद्र पाल गंगवार, इलियास अहमद, अंकित
मिश्रा, रवि प्रकाश, श्वेता सक्सेना, समरा, फातिमा, प्रिया सक्सेना, विमल,
सपना कुमार, रूपेश, बाबूराम, अश्वनी भटनागर, गिरीश कुमार, नितिन कुमार,
कर्तिका, शिवशंकर, डॉ. सुमन जौहरी सहित कई लोग मौजूद रहे।