फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का मूल्यांकन बहिष्कार खत्म

Tue, 07 Apr 2015 12:11 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर चल रहा मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार प्रांतीय शिक्षक नेताओं से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया। अब मंगलवार से सभी शिक्षक मूल्यांकन कार्य करेंगे। वहीं राजकीय शिक्षकों ने सोमवार को भी मूल्यांकन कार्य किया।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है, लेकिन इस बार शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर इसका बहिष्कार कर रखा है। केवल सरकारी स्कूलों के अध्यापक ही मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। सोमवार को भी शिक्षकों का बहिष्कार जारी रहा। शिक्षकों ने ड्रमंड कॉलेज और जीजीआईसी में रोज की तरह धरना देकर अपना विरोध जताया। दोपहर के समय शिक्षक नेताओं की प्रांतीय नेता से वार्ता हुई।

 माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पाल ने बताया कि प्रांतीय नेताओं की शिक्षामंत्री से वार्ता हुई है। वार्ता में सकारात्मक आश्वासन मिलने पर मूल्यांकन बहिष्कार खत्म करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी प्रांतीय नेताओं से कुछ भी लिखित में नहीं मिला है, लेकिन वार्ता के क्रम में सभी शिक्षकों को इसकी सूचना देकर मंगलवार से मूल्यांकन कार्य करने की अपील की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार से मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। सरकारी शिक्षकों ने सोमवार को भी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। इस दौरान दोनों राजकीय कॉलेजों में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें