फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालकों को बच्चों को लाने वाले वाहनों का रखना होगा हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। स्कूली वाहनों से हादसा रोकने और स्कूल संचालकों, अभिभावकों की जिम्मेदारी तय करने को बृहस्पतिवार को स्कूल संचालकों के साथ अफसरों की बैठक हुई। बैठक में स्कूली बच्चों को लाने, ले जाने वाले वाहनों के अभिलेख जमा कराने के निर्देश दिए गए। ई रिक्शा स्कूली बच्चों को लाने ले जाने को अनुमन्य न होना बताया गया। कहा गया कि ई रिक्शा चालकों को दाहिनी साइड को बंद करना होगा।
विज्ञापन

तहसील सभागार में हुई बैठक में एसडीएम नूपुर गोयल, एआरटीओ अमिताभ राय, सीओ वीरेंद्र विक्रम और क्षेत्र के स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य शामिल हुए। एआरटीओ ने कहा कि डग्गामार वाहनों के पकड़ने पर स्कूल संचालक वाहनों से कोई सरोकार न होने का तर्क देकर हाथ खड़े कर लेते है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
जिन वाहनों से उनके स्कूल के बच्चों को लाया, ले जाया जा रहा है.. स्कूल संचालक उनके कागजों की एक कॉपी जमा कराएं। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। बच्चे स्कूल में किस वाहन से आ-जा रहे है। उनकी सूची स्कूलों के पास होनी चाहिए। अभिभावक को भी जागरूक करें कि जिस वाहन से उनके लाडले स्कूल जा रहे है, उसके चालक, वाहन का नंबर, चालक का मोबाइल नंबर अपने पास रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई रिक्शा स्कूली बच्चों को लाने ले जाने के लिए अनुमन्य नहीं है। इसके बाद भी अगर अभिभावक अपने बच्चों को ई रिक्शा से भेजते हैं तो ऐसे ई रिक्शा को दाहिनी ओर से बंद होना चाहिए। उन्होंने स्कूल वाहनों की जानकारी समय-समय पर देने के निर्देश दिए। ताकि कबाड़ वाहनों से बच्चों को स्कूल लाने ले जाने पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें