फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मार्च से शुरू होगा जिले में स्कूल चलो अभियान

Tue, 17 Feb 2015 11:16 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने एक अप्रैल से शुरू होने वाले नवीन शैक्षिक सत्र में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने और उनकी नियमित विद्यालयों में आमद को लेकर आदेश जारी किए हैं। जिले में एक मार्च से स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत परिषदीय विद्यालय अवधि के बाद शिक्षक घर-घर संपर्क करेंगे और विद्यालय न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को प्रोत्साहित करेंगे कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजें। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। इस कार्य में शिक्षकों के साथ शिक्षामित्र भी लगाए जाएंगे। शिक्षकों को बच्चों का दाखिला कराने का टारगेट भी दिया जाएगा।

यह है निर्देश
- विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कर स्कूल चलो अभियान पर चर्चा होगी
- समिति सदस्यों के साथ सेवित क्षेत्र में घर-घर जाकर संपर्क करेंगे
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से प्राप्त सूची में शामिल बच्चों का नामांकन करना
- शिक्षा के प्रति जागरूकता रैली व प्रभातफेरी का आयोजन
- कक्षा दो से आठ के प्रोन्नत बच्चों का 31 मार्च तक नामांकन करना

नवीन शैक्षिक सत्र को लेकर गाइड लाइन मिल चुकी है। आउट आफ स्कूल बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंबरीष कुमार यादव, बीएसए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें