फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को नामांकन, 21 फरवरी को कराया जाएगा उपचुनाव

Mon, 08 Feb 2016 08:09 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों संपन्न हुए ग्राम पंचायत के चुनाव में जिले की 77 ग्राम पंचायतें ऐसी थी जिसमें ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम थी। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया। प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी, जिससे प्रधान बनने के बाद भी उन्हें अपने अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। इसके अलावा एक नवनिर्वाचित प्रधान की मौत और एक ग्राम पंचायत में प्रत्याशी की मौत के कारण चुनाव न होने से जिले में प्रधान के दो पद रिक्त हैं।  
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से नामांकन, 15 को नामांकन पत्रों की जांच, 17 को तीन बजे तक नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। इसके बाद आवश्यक होने पर 21 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान और 23 को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग का आदेश मिलने पर प्रशासन ने तैयारियों तेज कर दी हैं। सभी ब्लाकों से रिक्त पदों की ग्रामवार सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

उपचुनाव वाले ग्राम पंचायतों की स्थिति
ब्लाक        ग्राम पंचायतों की संख्या
पूरनपुर        04
मरौरी            12
अमरिया        03
ललौरीखेड़ा        08
बरखेड़ा        21
बीसलपुर        14
बिलसंडा        15
कुल            77
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें