फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की चेतावनी समझ 78 में से 70 घोटालों की जांचें कर डालीं पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में हुए घोटालों की वर्षों से अटकीं 78 जांच में से 70 पूरी करके संबंधित फाइलें जांच अधिकारियों ने पंचायत राज विभाग कार्यालय में जमा करा दीं। खुद पर कार्रवाई से बचने के लिए संबंधित जांचों से जुड़े अफसर रविवार को भी दौड़भाग कर गर्दन बचाने को जुगत करते रहे। सोमवार को डीएम के समक्ष सभी फाइलों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

31 अगस्त को हुई समीक्षा बैठक में डीएम पुलकित खरे ने 78 ग्राम पंचायतों में घोटाले से जुड़ी लंबित चल रही जांचों को पूरा करने के निर्देश दिए थे। 78 घोटालों की जांच कर रहे 23 अधिकारियों को पहले 15 दिन और फिर तीन दिन का समय दिया गया था। जांच पूरी न होने पर जांच अधिकारी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि और अभिलेख जमा न कराने वाले पंचायत सचिव पर एफआईआर के निर्देश दिए थे। वैसे तो दी गई समय सीमा शनिवार रात को समाप्त हो गयी थी, मगर रविवार साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से जांच अधिकारियों को 24 घंटे का समय और मिल गया।
नतीजतन खुद की गर्दन बचाने के लिए जांच अधिकारी दौड़ते रहे। पुराने अभिलेख भी पलटे जाते रहे। इसका असर यह दिखा कि 66 के बाद चार और यानी कुल 70 पत्रावली जांच अधिकारियों ने जमा करा दी। बाकी को लेकर भी रात तक खलबली मची रही।
विज्ञापन

कई ने तो एक तीर से लगा दिए दो निशाने
अटकी जांचों को लंबे समय तक दबाए रखने वाले कई अफसरों ने एक तीर से निशाने भी लगा डाले। आनन फानन में जांच पूरी करके खुद को भी बचाने की कोशिश कर डाली और घोटालेबाजों को भी क्लीन चिट दे दी गयी। इसे लेकर चर्चाएं भी तेज रहीं। फिलहाल डीएम की ओर से की जाने वाली कार्रवाईपर सभी की निगाह है।
अभी तक 70 ग्राम पंचायतों से जुड़ी जांचों की फाइलें आ चुकी हैं। बाकी आठ को पूरा करने के लिए रविवार को भी जांच अधिकारी लगाए गए। सोमवार को पत्रावलियों को डीएम को भेजा जाएगा। - श्रीनिवास मिश्रा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें