शारदा नदी द्वारा गांव नहरोसा के पास हो जा रहा भू-कटान ग्रामीणों की दुआ
और बाढ़ खंड द्वारा बचाव शुरू करने के लाने के बाद धीमे हो गया है। इससे
गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। बाढ़ खंड ने यहां जीओ बैग के सहारे
कटान रोकने की कवायद शुरू की है।
बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिनाज
अहमद ने एसडीओ राजेश कुमार यादव के साथ शारदा नदी किनारे पहुंचकर कटान की
स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कटान रोकने को करीब तीन किलोमीटर
तक जीओ बैग लगवाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा कटान रोकनेे को
बल्ला कटर का काम शुरू किया गया है।
अधिशाषी अभियंता ने बताया कि डीएम
के निर्देश पर युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कराया गया है। विभाग का
प्रयास होगा कि यहां हर संभव बचाव कार्य कराए। नहरोसा निवासी समीउद्दीन
उर्फ सम्मू ने बताया कि कटान से निजात को दो दिन पहले गांव के लोगों ने
कटान स्थल पहुंच दुआ की थी। उसी दिन से बाढ़ खंड ने बचाव कार्य भी शुरू करा
दिया था। उन्होंने बताया कि गांव की आबादी की ओर तो फिलहाल कटान लगभग थमा
हुआ है, लेकिन अभी ग्रामीणों के खेत का कटान शारदा मंद गति से कर रही है।