फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुरुष वर्ग में सतेंद्र व महिला वर्ग में साक्षी रहीं पहले स्थान पर

विज्ञापन
ब्लॉक संसाधन केंद्र मरौरी सभागार में योग करते ​शिक्षक ।स्रोत:​शिक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। ब्लॉक संसाधन केंद्र मरौरी सभागार में शिक्षकों की योग प्रतियोगिता हुई। इसमें पुरुष वर्ग में सतेंद्र कुमार और महिला वर्ग में साक्षी राणा ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने मां शारदे के श्री चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के प्रभारी हाफिज अहमद ने पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं विधिवत संपन्न कराईं। पुरुष वर्ग में सतेंद्र कुमार (प्राथमिक विद्यालय अमीननगर) और महिला वर्ग में साक्षी राणा (प्राथमिक विद्यालय दियूरी) प्रथम स्थान पर रहीं।
निर्णायक की भूमिका में मुनेंद्र पाल, हफ़ीज़ अहमद, प्रेम पाल, पीटीआई प्रखर मिश्र रहे। प्रतियोगिता में सत्यपाल, नरेन्द्र पाल, डॉली यादव, प्रागी अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, पलक अग्रवाल, अंकिता गोयल, पूनम वर्मा, इमराना, वन्दना मिश्रा, निधि रेखा रानी व अनुपमा चौहान ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें