स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में हुई फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान सैरज सिकंदर व अरीबा फातिमा क्रमश: मिस्टर व मिस फ्रेशर चुने गए।
कॉलेज में सोमवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता व कोआर्डिनेटर तनुज सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्र अनुराग व सौफिक ने भांगड़ा, निशात ने मेरा जूता है जापानी गीत पर डांस, प्रवक्ता सुदीप्तो व शहदाब ने कव्वाली पेश की। थर्माकॉल पिरामिड प्रतियोगिता में मोहम्मद व नगमा अव्वल रहे। मिस्टर व मिस फ्रेशर प्रतियोगिता के पहले चरण में बीबीए व बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने रैंप पर कैटवॉक किया। दूसरे चरण में टैलेंट प्रतियोगिता हुई। जिसमें शाहरुख, अभिषेक, फैजल, कलीम, सूरज, अरीवा, नगमा, फिजा, सौफिक खान, श्वेता, अंकिता, शुभदीप आदि ने अलग अलग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की जमकर वाहवाही लूटी। समापन पर मिस्टर व मिस फ्रेशर के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें बीबीए की छात्रा नगमा को बेस्ट ड्रेस, फिजा व मोहम्मद कलीम को रनरअप का प्राइज मिला। बीबीए के सैरज सिकंदर को मिस्टर फ्रेशर व अरीबा फातिमा मिस फ्रेशर चुनी गई। इस मौके पर अनुराग, विवेक, विपिन, आतिफ, इमरान, सुदेश, तरुण, महादेव, गीता, राधा, सूरज, अनीता, अमित, रिजवान, शुभदीप समेत सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।