अमरिया कस्बे में खेले जा क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी संवाद
रजा इलेवन हर्रायपुर को हराया, यासिर बने मैन ऑफ द मैच
अमरिया। कस्बे में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के तहत रविवार को रजा इलेवन हर्रायपुर और सरदार नगर की टीमों के बीच लीग मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सरदार नगर की टीम ने तीन रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर रजा इलेवन हर्रायपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सरदार नगर की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 9 विकेट खोकर 130 रन बनाए। टीम की ओर से यासिर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रन की बेहतरीन पारी खेली। 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजा इलेवन हर्रायपुर की टीम निर्धारित 14 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना सकी। इस तरह सरदार नगर की टीम ने मुकाबला तीन रन से जीत लिया। सरदार नगर के खिलाड़ी यासिर ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 87 रन बनाने के साथ 4 विकेट भी हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के दौरान कमेटी अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, चामा, शाहरुख, बिक्की, कमल, अयाज खान, एजाज खान, अजीम, असलम, परवेज मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद