फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार नगर में 687 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

Wed, 16 Dec 2015 10:10 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के लिए लंबी दूरी तय करने वाले अमिरया ब्लाक के गांव सरदार नगर में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 687 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में उन्हें दवाएं भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

करीब पांच हजार आबादी वाले सरदार नगर के लोगों को इलाज के लिए आठ किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। गांव में कोई प्राथिमक उपचार केंद्र नहीं है। बुधवार को लगे स्वास्थ्य शिविर से काफी लोगों को लाभ मिला। अनाउंसमेंट के जरिये उन्हें इसकी पहले ही जानकारी हो गई थी, लिहाजा सुबह 9 बजे से ही मरीजों का जमावड़ा होने लगा था। 10.30 बजे मोबाइल वैन जब गाँव में दाखिल हुई तो करीब 100 लोगों की भीड़ वहाँ जमा हो चुकी थी। 11 बजे तक पंजीकरण कराने वालों की संख्या इतनी अधिक हो गयी कि उनके पंजीकरण के लिए तीन काउंटर बनाने पड़ गए। महिलाओं और बुजुर्गों ने शिविर में बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया।

गाँव वालों ने किया सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सरदार नगर के सभी निवासियों ने आगे बढ़ कर मदद की। आयोजन को व्यवस्थित तरीके से चलाने से लेकर डॉक्टरों के खान-पान तक के लिए गाँव वासियों ने फाउंडेशन टीम का खूब सहयोग किया।
विज्ञापन


डॉक्टरों और सहयोगियों को किया सम्मानित
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे स्वास्थ्य शिविर में सहयोग करने वाले डा. पवन कपाही वरिष्ठ चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया, डा. मो. सलीम अंसारी, दंत चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया, डा. एस.के. सरकार नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा. रजनी गौतम स्त्री रोग विशेषज्ञ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया व डा. हरीश शर्मा कौशल्या देवी आई इंस्टीट्यूट, फार्मेसिस्ट चंद्र प्रकाश, छेदा लाल और मो. आमिर को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जीशान खान, मशकूर अहमद खान, शहनाज बी, अनम बी, शहबाज खान, शहबाज, दानिश खान व शहजान के विशेष सहयोग के लिए फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें