फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 गांव में नहीं हो सकेगा पंचायतों का गठन

Tue, 15 Dec 2015 11:07 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बाद जिले की सभी 721 ग्राम पंचायतों में प्रधानों का चयन हो गया है। लेकिन पंचायत सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम होने के कारण जिले के 78 गांव में अभी पंचायतों का गठन नहीं हो सकेगा जिससे प्रधानों को शपथग्रहण नहीं कराई जाएगी और न ही उन्हें कोई मिल सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के सातों ब्लाकों की 721 ग्राम पंचायतों में प्रधानी के साथ-साथ ग्राम पंचायत सदस्य के 8881 पदों के लिए भी चुनाव कराया गया था। लेकिन अधिकांश गांव में प्रधानी का तो जोर रहा, ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। परिणाम स्वरूप जिले में अधिकांश पद नामांकन न होने के कारण खाली रह गए। खाली रहे पदों से वह गांव सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे जिनमें निर्वाचित हुए सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम है। जिले में ऐसे करीब 78 गांव प्रकाश में आए हैं। इन 78 गांव में सबसे अधिक 21 गांव बरखेड़ा ब्लाक में हैं जबकि पूरनपुर की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम होने के कारण संबंधित गांव में पंचायतों व समितियों का गठन नहीं हो सकेगा। इससे चलते प्रधानों को न तो शपथ ग्रहण कराई जाएगी और ही उन्हें किसी प्रकार के अधिकार प्राप्त होंगे।
000000000
कम से कम दो माह रहेगी दिक्कत
पंचायत चुनाव परिणाम आने के बाद रिक्त पदों पर उपचुनाव राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों पर ही कराया जाएगा। लेकिन शासन की मंशा के अनुसार यदि पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के चुनाव हुए तो पंचायत सदस्य के उपचुनाव इसके बाद ही संभव हो सकेंगे। ऐसे में नवनिर्वाचित प्रधानों को कम से कम दो माह का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांव में नहीं हो सकेगा
पंचायतों का गठन
ब्लाक        गांव का नाम
मरौरी            12
बिलसंडा        09
अमरिया         06
ललौरीखेड़ा      08
बीसलपुर        06
बरखेड़ा          21
पूरनपुर          16 (स्थिति स्पष्ट नहीं )
कुल             78
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें